उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुरादनगर शाखा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे

 मुरादनगर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुरादनगर शाखा के पदाधिकारियों को मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल द्वारा मनोनयन पत्र सौंपे गए। 

इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल ने मुरादनगर शाखा के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल राजनीति तथा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करें। संगठन का अर्थ है परिवार, हमारे व्यापारी भाई को कोई भी परेशानी हो तो व्यापार मंडल उसके साथ खड़ा हो तथा मदद के लिए दौड़ कर आए, तभी व्यापार मंडल की सार्थकता होगी ।

राजकुमार गोयल ने प्रांतीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादनगर की टीम हमेशा व्यापारी हितों के लिए कार्य करेगी।

 इस अवसर पर उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अतुल्य गर्ग, प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता,  मंडल अध्यक्ष युवा शोभित भारद्वाज, महामंत्री मनोज कुमार, रामकिशन बंधु, सुशील गोयल, मुरादनगर शाखा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, उपाध्यक्ष ललित गोयल, देवेन्द्र सिंघल, यज्ञदत्त शर्मा, महामंत्री अतुल गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज बिंदल, मंत्री सचिन गुप्ता, संगठन मंत्री तरुण गोयल, प्रचार मंत्री कपिल वत्स, कार्यकारिणी सदस्य रमन गोयल, उपेंद्र यादव, रामौतार गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अमित शर्मा, संदीप गर्ग, निशंक गोयल, मनीष गोयल आदि उपस्थित रहे।