महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 संत कबीर नगर।नेहरू युवा केंद्र संत कबीर नगर के जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नॉलेज कंपटीशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं ने अपना - अपना मत को रखा साथ ही एक कंपटीशन भी करा कर  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिव चन्द्र के नेतृत्व में संपन्न किया गया। जिसमें कुछ युवा मंडल जैसे शशि शर्मा मधू रंगोली खुशी  आदि महिला युवा मंडल उपस्थित रहे।