मोहिंदर भगत ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

जालंधर।भाजपा कार्यालय बस्ती नौं में भाजपा मंडल नंबर 8 की एक विशेष बैठक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2022 विधानसभा चुनावों के सबंध में चर्चा हुई। जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने मंडल 8 के कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया।मोहिंदर भगत ने सभी कार्यकर्तायों का धन्यवाद किया,जिन्होंने चुनाव में दिन रात मेहनत की। भगत ने कहा कि जीत और हार राजनीति में साथ चलते है। भारतीय जनता पार्टी का प्रचार और प्रसार निरन्तर चलता रहेगा और मैं जनता की सेवा के लिए,उनके दुख -सुख में हमेशा हाजिर रहूंगा। भगत ने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम चुनाव आने वाले है, उसकी तैयारियों के लिए कार्यकर्ता अभी से डट जाएं। मैं कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेगा। भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से जो वादे करके सत्ता में आई है,उसे पूरा भी करें। इस अवसर पर अमित लुधरा मंडल अध्यक्ष ,नीटा बहल मंडल महासचिव ,संजीव शर्मा मंडल महासचिव, विनीत धीर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, मीनू शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, रमेश महाजन मंडल उपाध्यक्ष, विपन शर्मा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, सतपाल पप्पू मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा, भोला शर्मा उपाध्यक्ष ,डॉ शशी राणा,ज्योति विरदी मंडल सचिव, सुधीर अहीर सचिव,राकेश भोला, अतुल भगत,मोहिंदर कुमार,जतिन कुमार,मनोज वडेरा,अमरजीत कोहली,इन्दर कृष्ण चुघ,गौरव जोड़ा,सूबेदार यादव,विनोद भगत,दविंदर खेड़ा,विनोद खेड़ा,प्रेम,अश्वनी भगत उपस्थित थे ।