नारी का सम्मान केवल भाजपा सरकार में है - अतुल गर्ग

गाज़ियाबाद । पटेल नगर स्थित माता राजेश्वरी आश्रम में गाज़ियाबाद विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने  चुनावी जनसंपर्क कर कमल के फूल के निशान का बटन दबाकर भाजपा सरकार बनाने की अपील की।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही नारी सुरक्षित है व सम्मानित है। उत्तर प्रदेश में  माननीय आदित्य नाथ योगी जी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है तथा कोरोना काल में लोगों को फ्री राशन  वितरण हुआ । इसलिए 10 फरवरी को भाजपा सरकार को दोबारा प्रदेश मिलाकर प्रदेश में विकास कार्य व गुंडा ,माफियाओं  पर कार्यवाही कर जेल भिजवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास व अपराधमुक्त करने के लिए कमल के फूल पर बटन दबाकर विजय बनाएं। इस मौके पर आश्रम प्रभारी दीपांजलि बाई जी व शाखा प्रधान के पी सिंह जी तथा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। मंच  संचालन आर के गुप्ता जी ने किया। भाजपा प्रत्याशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।