ऑनलाइन गायन, वादन, नृत्य व चित्रकला के साथ वसंतोत्सव

गाजियाबाद । बाग की सब क्यारियों के हाथ पीले हो गए हैं।फूल की हर पंखुड़ी के होंठ गीले हो गए हैं  नवरसों का स्वर लिए नव साज आया है।लग रहा है द्वार पर ऋतुराज आया है।'

ऋतुराज वसंत का स्वागत सभी बड़े हर्ष और उल्लास से करते हैं। हर ओर खिले हुए फूल, खेतों में फूलती सरसो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकृति भी इस ऋतु में प्रसन्नचित है। इसी श्रृंखला में "द साज म्यूजिकल हब" संस्था द्वारा 'वसंतनाद सीजन 2' ऑनलाइन गायन, वादन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन(संस्कृति अपनाओ पर्यावरण बचाओ) किया गया । जिसमें 200 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्था के निर्देशक रजत मित्तल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और संगीत व ललित कलाओं का प्रचार प्रसार करना है। 20 फरवरी को प्रतियोगिता का ऑनलाइन परिणाम घोषित किया गया।

गायन में- हिमानी, निर्मलजीत, श्रवणी, आरोही, अनंत, आराध्या, निहारिका, अनुष्का, रामकुमार, स्तुति, पूजा रानी, ईशीत, वंशिका, अर्पिता, मुक्ता, वैष्णवी, मानव, सुमन, स्वप्ना, अवंतिका, चैतन्या, आदित्य, खुशी, अक्ष, पारुल विजेता बने। वादन में श्लोक, अंश, दक्षेष, अनुग्रह, अनंत व्योम, ओजस पंत, रॉबर्ट राव, ऋषभ आशीष, दीपांशु, मिशिका, आराध्या, लक्षा , ध्रुव ईशान, प्रियंका, आस्था, तुषार को विजेता घोषित किया गया। नृत्य में -भावना, गौरी, जिज्ञासा, रूही, एंजल, सृष्टि श्रेया, शिवांगी, आयुश्रि, समृद्धि, आर्ना, शल्विका, अनन्या, हिमांशी, सुहाना, सानवी, काजल, सलोनी, साई लक्ष्मी, नंदिनी, जतिन ने प्रतियोगिता जीती। चित्रकला में- लक्षिता, इना, सामिया, तृप्ति, पंखी,यशिका, पूर्वी, कनिष्का, सेजल, ज्योति, सुमंती ने सफलता प्राप्त की।

निर्णायक मंडल में पंडित देवेंद्र वर्मा  महानिदेशक राष्ट्रीय संगीतज्ञ परिवार, डॉ भावना ग्रोवर कथक नृत्यांगना, डॉ प्रीति गुप्ता व्याख्याता सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ, अनुसूया बनर्जी भारतनाट्यम नृत्यांगना, मंजू त्यागी संगीत शिक्षिका मुजफ्फरनगर, संकल्प श्रीवास्तव संगीत निर्देशक जैसे गुणीजन थे।

इस प्रतियोगिता में अन्य राज्यों एवं विदेश से भी कई बच्चों ने भाग लिया और विजेता भी बने । जिनमें सुमन मुखर्जी (पश्चिम बंगाल, शास्त्रीय गायन प्रथम पुरस्कार), श्रेया वर्मा (लखनऊ, कथक नृत्य प्रथम पुरस्कार), मिहिका मिश्रा (सऊदी अरब, गिटार), रूही मोधा (यू के, कथक नृत्य), सृष्टि प्रधान (इंग्लैंड, कथक नृत्य), पूर्वी अग्रवाल (जयपुर, चित्रकला) विशेष उल्लेखनीय हैं। आगामी 27 फरवरी रविवार को सभी विजेताओं को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें एक ऑन द स्पॉट रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इस समारोह में विजेताओं के साथ ही महानगर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत सहायक हैं ।'द साज म्यूजिकल हब' संस्था का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय और सराहनीय है।