प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर का सम्मान समारोह आयोजित

 मुरादनगर।  श्री हंस इंटर कॉलेज का मुरादनगर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर का गर्मजोशी के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की लखनऊ में हुई मीटिंग में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुखपाल सिंह तोमर को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।  इस उपलक्ष में विद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का संचालन एनसीसी आफिसर डॉ अमित कुमार ने किया तथा कार्यक्रम में रमाकांत शर्मा पूर्व जिला मंत्री गाजियाबाद प्रमोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद गाजियाबाद देव कुमार जी जिला कोषाध्यक्ष गाजियाबाद ने पुष्पगुच्छ व फूल माला से प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर का स्वागत किया।  विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार शर्मा व सीनियर अध्यापक डॉ अमित कुमार व रविंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ व पुष्प माला से प्रधानाचार्य डॉ सुखपाल सिंह तोमर का स्वागत किया व मिष्ठान द्वारा मुंह मीठा कराया।      कार्यक्रम में विकास त्यागी ने अंग वस्त्र द्वारा प्रधानाचार्य जी का स्वागत किया व  हिंदी अध्यापक आजाद कुमार ने सुंदर भजन द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  विद्यालय में उप प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार शर्मा ने पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाचार्य जी को बधाई दी व भविष्य के लिए और आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर श्री विनोद कुमार शर्मा ,एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ,रविंद्र कुमार, राजकुमार ,अखिलेश, शयौदान  सिंह ,रघुनाथ सिंह, राज कुमार, योगेश राघव, प्रमोद ,सुमित ,सुनील , ताज मोहम्मद ,शिव कुमार ,आजाद ,रोबिन सुनील कुमार यादव ,संजीव शर्मा, अशफाक ,पुलकित ,शेष प्रताप सिंह, कल्पना आनंद, हेमलता ,नीलम शर्मा ,उषा शर्मा ,मीनू त्यागी, जयंती, पारुल अग्रवाल, रीना चौधरी, कुसुम वरनलाल , सोनम सिंह, शिखा चौधरी, दिनेश बाबू ,राजेश ,दयाचंद व राजबीर आदि अध्यापक गण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।