सोनू वर्मा बने उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के पश्चिमी प्रदेश के मीडिया प्रभारी

 गाज़ियाबाद। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा,राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा के निर्देशन में व उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ बनारस की स्तुति पर प्रदेश महासचिव राहुल वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी में पश्चिम प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान गाजियाबाद के सोनू वर्मा को सौप दी।

यह निर्णय स्वर्णकार संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने सोनू वर्मा की मेहनत,लगन, स्वजातीय बंधुओ के प्रति समर्पण ओर सेवा भाव के कारण लिया गया।मीडिया प्रभारी पद के लिए हृदय से शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व धन्यवाद् व्यक्त किया।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह वर्मा व राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा,  बनारस की स्तुति पर प्रदेश महासचिव राहुल वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जिसमें कई नए चेहरों को स्थान मिला।

जिसमें गाजियाबाद के सोनू वर्मा को पश्चिमी प्रदेश मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई।लखनऊ के सुनील वर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री,लखनऊ के रवि वर्मा को प्रचार मंत्री,सहारनपुर के नकुड़ से राकेश कुमार वर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री,बिजनौर से अजय वर्मा को जिला अध्यक्ष बिजनौर,कौशांबी से राजू वर्मा को जिला अध्यक्ष कौशांबी,जौनपुर से विनोद सोनी को जिला अध्यक्ष जौनपुर,फतेहपुर से बृजेश सोनी को जिला अध्यक्ष फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई।