अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा स्नातक युवकों से देश को आत्म निर्भर बनाने की मुहिम

गाजियाबाद।अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की जिला गाजियाबाद की बैठक पटेल नगर  वेब कंप्यूटर इंस्टिट्यूट गाजियाबाद में संपन्न हुई।बैठक में स्नातक युवकों को आत्मनिर्भर बनाकर देश को आत्म निर्भर बनाना विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। स्नातक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सेंगर ने बताया की मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 18/10/ 20 21 से 2/ 11 / 20 21 तक दीप वितरण अभियान "आत्म निर्भर स्नातक से आत्म निर्भर भारत तक जिले में दो लाख  दीपकोँ का वितरण गांव व ब्लॉक स्तर तक किया जाएगा व दीपकोँ को दीपावली के अवसर पर प्रज्वलित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से  रमेश चौधरी को दीप वितरण अभियान का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

 इस अवसर पर अध्यक्ष  विनोद कुमार सेंगर,मंत्री राजवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा,रमेश चौधरी, अतुल, कमलेश, सुभाष चंद शर्मा, संजय त्यागी, सोनू अत्री, नवीन गौतम ,सुरेंद्र कुमार, रिया, विकास सिंह सेंगर आईटी प्रमुख, अमित शर्मा आदि स्नातक संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।