जंगल कम होते जा रहे है, जिस कारण वानर व इंसानो के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है - श्री राकेश गुप्ता

धरा प्रहरी संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष व् समाज सेवी  श्री राकेश गुप्ता जी ने हमारे संवाददाता को संस्था द्वारा सेवा कार्यों की जानकारी दी

प्रo राकेश जी धरा प्रहरी संस्था का क्या कार्य हैओर किस मकसद से कार्य होता है ?

उo मकसद पृथ्वी को हरा भरा बनाना पेड़ पौधे लगाने व उनका संरक्षण करना साथ ही एक दिन विचार आया क्या केवल इंसानो का ही हक है प्रकृति सम्पदा पर इंसानी आबादी के आस पास पंछी कुत्ता बन्दर बिल्ली भी तो रहते है तभी से वानरों को केला,तरबूज,आम टमाटर,भुट्टे द्वारा रोज भोजन कराया जाता है कुत्तो को बिस्कुट,रोटी आदि से व पंछियो को अनाज दे कर भोजन कराया जाता है। 

प्रo क्या इससे प्रकृति की समस्या हल होगी ?

उo यह तो कह नही सकता प्रकृति की समस्या हल होगी मगर इतना जानता हु बेजुबानों का भी हक़ बनता है प्रकृति सम्पदा का इस्तेमाल करने का जानवरो से जंगल तो छीन गए पंछी विलुप्त होते जा रहे है जंगल भी कम होते जा रहे है जिस कारण वानर व इंसानो के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है  केवल बन्दर ओर कुत्ते ही इंसानी आबादी के आस पास रहते है इंसानो की तरह बन्दर भी आपस मे बात करते है मगर हम समझ नही पाते मग़र उनके प्रति प्यार और आदर उन्हें खूब समझ आता है।

प्रo आप व आप की संस्था वानर व पक्षियों को प्रति दिन भोजन कराते है इनके बीच जाने पर डर नही लगता ?

उo डर कैसा वानर व कुत्ता बहुत ही शांति प्रिय जीव है उन पर हमला न करके कुछ न कुछ उन्हें खाने को दीजिये हम जानवरो से प्यार करेंगे बदले में वह भी बेहद प्यार करते है  क्या कभी किसी ने आकलन किया बन्दर क्यो खूंखार होता जा रहा है कारण इसका केवल भूख है भूखे रहने से बन्दर व कुत्ते हमलावर हो रहे है बन्दरो व कुत्तो के आतंक से जनता जूझ रही है आंतक से मुक्ति दिलाने के लिए निगम शासन जानवरो को पकड़ने का बजट तो पास कर देता है अगर बेजुबानो को भोजन कराने के लिए बजट पास किया जाए तो न तो ये भूखे रहेंगे न ही खूंखार होंगे ना ही जनता को इनके आंतक से जूझना पड़ेगा।

प्रo क्या आप लोग जंगलो में जाते है इन्हें भोजन कराने ?

उo नही शहर में वानर व कुत्ते इंसानी बस्तियों के पास ही रहते है वानर कुत्ता पक्षी अगर इनके आवास इन्हें वापस लौटा दिए जाएं तो ये अपने आवास में वापस लौट जाएंगे इनके आवास तो कंक्रीट के शहर बन गए है  इनको खुद ही इंसानी बस्ती पसन्द नही है ये तो मजबूरी में यहाँ रहते है इंसान अब भी सम्भल जाए तो जहा जगह मिले वहीं पेड़ लगा कर हम इनका आवास इन्हें वापस कर सकते है।

प्रo में अक्सर देखता हूं आप वानरों की फोटो फेसबुक व वाट्सएप पर ज्यादा डालते है  

उo हाँ डालता हु इसमे कोई बुराई भी नही नही है हालांकि में भी जनता हु  विशुद्ध हो जाता है वह कार्य जब दिखाने की भावना मन मे आती है मगर में दिखाता हु लोगो को प्रेरित करने के लिए जागृत करने के लिए लोगो के फोन भी आते है मेरे पास हम भी वानरों व पक्षियों को भोजन कराएंगे हमे जगह बताये या आप के साथ सहभागी बनेंगे।

प्रo आप का यह वानर भोज कब तक चलेगा ?

उo धरा प्रहरी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राकेश गुप्ता संयोजक डॉ ओ पी अग्रवाल जी मंत्री,सुनील चौहान,अजय कालरा जी ,ममता गुप्ता जी,मीरा गुप्ता जी,उमेश गर्ग जी प्रेमलता जी विपिन अग्रवाल जी रामेश्वरम जी,विकास जी प्लास्टिक क्राकरी वाले सभी की भावना है जैसे पिछले 70 दिनों से इन जीवों को भोजन करा रहे है आगे भी यह प्रोग्राम अनवरत चलता रहे।