75वां स्वतंत्रता दिवस का किया गया ऑनलाइन आयोजन

गाज़ियाबाद। स्वर सागर द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया व साथ ही साथ स्वर सागर फेडरेशन ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी अपनी वर्षगाँठ का उत्सव भी मनाया। जिसे इस वर्ष कोविड-19 की वजह से ऑनलाइन ही आयोजित किया गया। जिसमे गायन, वादन, नृत्य और कला में एकाक्षरा शर्मा, प्रगति सक्सेना, कृतिका भाटिया, कुशल अधिकारी, कौस्तुभ अधिकारी, वंशिका श्रीवास्तव, पाखी अग्रवाल, स्वरा दुबे, ईशानी, सच्चिदानंद ठाकुर, अद्विका रंजन, रिद्धिमा रोहतगी, अदिति वर्मा, मुस्कान शर्मा, वर्तिका धुवे, अर्जुन अग्रवाल, आयुष गुप्ता, स्नेहल रावत, प्रीति रानी, अक्षिता त्यागी, प्रखर राज, सानवी कपूर, वंशिका ठाकुर, श्रीनिका रौशन, आराध्या रस्तोगी, वत्सल रस्तोगी, अग्रता वर्मा, पार्थ गुप्ता, आरव चिरंथ करबरी व विवान सिंह आदि ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और सभी ने इसका भरपूर आनंद लिया।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि ये दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़े दिनों में से एक हैं। ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। इस दिन के लिए कई वीरों ने कुर्बानी दी है। स्वर सागर द्वारा हर साल ये दिन पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव शर्मा, महासचिव निवेदिता शर्मा, मीनाक्षी, अंजन, चित्रा आदि सदस्य मौजूद रहे।