गाज़ियाबाद। जीपीए ने 15 अगस्त को स्वंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लाल किले की प्राचीर से उद्धबोधन के लिये देश के समस्त अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आम जनमानस की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री जी से अपील करते हुये कहा की राष्ट्र के निर्माण और समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान होता है, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों ही मूलभूत व्यवस्थाओं पर आज पूँजीपति व्यापारियों का साम्राज्य स्थापित हो गया है, जिसके कारण देश की आम जनता के लिए मौलिक अधिकार कहे जाने वाली दोनों व्यवस्था ( शिक्षा एवं स्वास्थ्य ) आज राजनीतिक गलियारों में पकड़ रखने वाले पूंजीपतियों के व्यापार का साधन बन चुकी है। देश की जनता को आज इन मूलभूत अधिकारों को ऊँचे दाम पर खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मौलिक अधिकार कहे जाने वाली इन दोनों व्यवस्थाओं को पाने के लिए देश की आम जनता को इन शिक्षा और चिकित्सा माफियाओं की लूट से गुजरना पड़ता है, यह न केवल न्याय एवं प्रशासनिक व्यवस्था में जनता के विश्वास पर कुठाराघात करता है, साथ ही राष्ट्र के समग्र विकास में बाधा बना हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र मेंआज कुछ पूंजीपतियों और पूर्व या वर्तमान में सत्ता में बैठे सम्मानीय नीतिनिर्धारको ने मिलकर जहाँ भारत की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा देने वाली ऋषिकुल पंरपरा से युक्त गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने को तो भुला ही दिया है, वहीं राष्ट्र के सरकारी स्कूलों के विकास को अधिकांश रूप से रोककर आज समस्त देश मे निजी स्कूलों का साम्राज्य स्थापित कर दिया है। ऐसा ही हाल देश की स्वास्थ्य सेवाओं में बना हुआ है, जिसके कारण शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों ही देश की जनता के लिए बिक्री की वस्तु बन चुकी हैं। इसका जीता जागता उदारहण देश की जनता और स्वयं आपने भी इस कोरोना वैश्विक महामारी में देखा जहाँ पूरा देश इस महामारी में साथ देने के लिए एक दूसरे के साथ खड़ा था वही दूसरी तरफ निजी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के क्षेत्र में व्याप्त लूट हुई एवं भ्र्ष्टाचारियों द्वारा देश की आम जनता को त्रस्त किया गया,जो देश के सुखद भविष्य और युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत घातक साबित हो रहा है।
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने माँ भारती के लाल! माननीय प्रधामनंत्री जी से निवेदन किया है की इस 15 अगस्त को स्वंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को व्यापारियों से आजाद कराने का संकल्प लेने का उद्धबोधन भी अपने भाषण का हिस्सा बनायें।
महत्वपूर्ण बिंदु -
★एक देश ,एक शिक्षा ,एक बोर्ड।
★ देश के समस्त स्कूलो में NCERT किताबे लागू हो।
★ देश के समस्त सरकारी विद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाया जाये।
★ देश के सभी स्कूलों में सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य हो और ज्यादा से ज्यादा सैनिक स्कूल समस्त भारत मे खोले जाए।
★ देश मे ज्यादा से ज्यादा सरकारी अस्पताल एवं चिकित्सा केंद्र खोले जाये।
★ देश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में निजी संस्थाओं द्वारा हो रही लूट को नियंत्रित किया जाये।