नवनियुक्त उपाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोज पोसवाल जी का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

 गाज़ियाबाद।शुक्रवार को सुबह 09:30 बजे नवनियुक्त उपाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री मनोज पोसवाल जी का महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा युवा नेता राम त्यागी द्वारा सैकड़ों युवा कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत का कार्यक्रम किया गया। 

भाजपा नेता राम त्यागी द्वारा सैकड़ों युवाओं ने अधिक से अधिक संख्या में स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंच कर स्वागत को जोरदार भव्य बना दिया। कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ देख श्रीमान मनोज पोसवाल जी ने राम त्यागी की पीठ थपथपाते राम त्यागी को आशीर्वाद दिया। राम त्यागी जी ने अपने नवनियुक्त उपाध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदरणीय श्री मनोज पोसवाल जी का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए सभी प्रिय अनुज वह कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।