बरेली। उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री व सुविख्यात समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समति द्वारा कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुऐ ,स्वामी विवेकानन्द कुष्ठ आश्रम एवं वृद्ध जन आवास गृह (वृद्धा आश्रम) दोनों स्थानों में लगभग 50 जरूरमंदो को निशुल्क खाद्य सामग्री वितरण की। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। इस पुनीत कार्ये की कुष्ठाश्रम ने समिति की खूब प्रशन्सा की व धन्यवाद दिया। यह कार्य शाखा बरेली आश्रम के महात्मा सर्वश्ट्रानंद जी, महात्मा अंकिता बाई जी, महात्मा मर्यादा बाई जी और महात्मा आकृति बाई जी के दिशा निर्देशन में किया गया।
तथा मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं में दिनेश मिश्रा, स्वतंत्र सिंह, लक्ष्मी वर्मा, देव सिंह राणा, गणेश, कैलाश, शशि, मनीषा, राजदेव व यूथ इकाई में लवी सिंह, हिर्देश तोमर अन्य सदस्य आयुष, हेमंत, हिमाक्षि, गौरव, गौतम, संजय आदि सदस्यों का सम्पूर्ण सहयोग रहा।