गाज़ियाबाद। जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट संस्था जो समाज सेवा में अग्रणी रही है तथा जिसने विगत वर्षों में आंखों के कैंप, मेडिकल कैंप तथा कई अन्य सामाजिक कार्य संपन्न किए ,उसकी कार्यकारिणी की मीटिंग को जूम पर संपन्न हुई। जिसमें इसके नए पदाधिकारियों का चयन हुआ । श्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता जो इस टृस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। उनको निर्विरोध इसका अध्यक्ष चुना गया तथा सीए आलोक गुप्ता को महासचिव चुना गया। सर्व श्री मनमोहन गुप्ता , सीए अनिल गुप्ता व सीए सुनील पी गुप्ता को पेटरन सदस्य मनोनीत किया गया। सीए रमाकांत महेश्वरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉक्टर आरके पोदार व श्री एमके सेठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया । सी ए के के कोहली एवं डॉ रतनलाल को उपाध्यक्ष चुना गया। सर्वश्री सीए सचिनद्र गुप्ता ,आर्किटेक्ट हिमांशु गुप्ता ,नवीन चंद गुप्ता व अनिल गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी व संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु सभी के सहयोग का आवाहन किया।