भारत की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की हो रही है साजिश देश लड़ रहा है बायोलॉजिकल युद्ध - सीमा त्यागी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पेरेंट्स  एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जहाँ भारत आत्म निर्भर होने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा था और विश्व मे महाशक्ति के रूप में नेतृत्व करने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा था।  वही दूसरी तरफ चीन जैसे देश ने भारत को अपना कड़ा प्रतिद्वंद्वी मानते हुये भारत जो कि दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी  अर्थव्यवस्था है को ध्वस्त करने की साजिश बायोलॉजिकल युद्ध के रूप में थोप कर शरू कर दी है।  कोरोना की दूसरा लहर भारत मे कहर बन कर टूट रही है और हजारो लोगों को प्रतिदिन मौत के मुह में समा रहा है।  इससे पहले कोरोना की पहली लहर भी भारत मे कोहराम मचा चुकी है जो साफ साफ दिखाता है कि दुश्मन देश के पास कोरोना वेरिएंट की लंबी चैन है जो समय समय पर भारत को तबाहा करने के लिए प्रयोग की जाती रहेगी, क्योकि कहते है किसी भी देश को खत्म करने के लिए उस देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना सबसे आसान उपाय है।  जिसमे दुश्मन देश पूरी शक्ति से लगा हुआ है अचंभे की बात यह है कि अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश भी चुप्पी साधे बैठे है और चीन पर  सीधी कार्यवाई से बच रहे है, जबकि कई बार साबित हो चुका है।  कोरोना का जन्म चीन में वुहान की प्रयोगशाला में हुआ है जिसने समस्त विश्व की मानव जाति की प्राणवायु को ताक पर रख दिया है।  अमेरिका जैसा देश जो बिना किसी से डरे कही भी हमला करने की हिम्मत रखता हो।  आज लगभग चुप्पी साधे बैठा है कही ये संकेत तो नही की अमेरिका अब बूढ़ा हो चला है और चीन विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है।  चीन लगातार विभिन्न टेक्नोलॉजी में महारत हासिल कर चुका है और पूरे विश्व को सबसे सस्ता समान उपलब्ध करा रहा है।  साथ ही मिसाइल से लेकर सेटलाइट तक आज चीन से आगे कोई  नही दिखाई देता है जो चीन की अर्थव्यवस्था को लगातार बेहद मजबूत कर रहा है और इसी का फायदा उठा कर चीन अब शक्तिशाली जैविक हतियार बना कर विश्व मे प्रयोग करना शरू कर दिया है जो उसकी वैश्विक महाशक्ति बनने की महत्वकांक्षा को मजबूत कर रहा है।  विश्व की जनता को चीन की साजिश को बड़ी बारीकी से समझना होगा।  अभी कुछ दिन पहले हमने देखा कि चीन का एक सेटेलाईट नष्ट होकर पृथ्वी पर गिरा।  अब हम अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचे तो कही ये चीन का प्रैक्टिकल तो नही क्योकि चीन जनता है कि आने वाले समय मे अंतरिक्ष मे सेटलाइट युद्ध मे महारत हासिल कर किसी भी देश की संचार व्यवस्था को आसानी से नष्ट किया जा सकता है।  क्योकि हम सभी जानते है कि अधिकतर देशो के संसाधन सेटेलाइट से जुड़े होते है।  कही ये चीन द्वारा अपने ही सेटलाइट को नष्ट करके प्रयोग कर पूरे विश्व को संकेत तो नही दिया गया कि वो किसी भी देश के सेटेलाइट को अंतरिक्ष मे मिनटों में नष्ट कर सकता है।  इससे भी आगे  कोरोना वायरस को जन्म देकर चीन ने साबित किया है कि उसने बड़े देशो की अर्थव्यवस्था को  खत्म करने के लिए कोरोना को जैविक  हत्यार बना कर उसका प्रयोग करना शरू कर दिया है और चीन अपने मंसूबे में सफल भी होता दिखाई दे रहा है।  भारत मे अब कोरोना वैरिएंट की तीसरी लहर के आने की संभावना अक्टूबर में लगाई जा रही है।   बताया जा रहा है कि देश के बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगा, जिससे साफ साफ पता चलता है कि देश के वैज्ञानिकों को पता चल चुका है कि दुश्मन देश के पास कोरोना वैरिएंट की लंबी चैन है और इस बार इसका प्रयोग देश के बच्चों पर होगा।  भारत देश की जनता को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और पूरा भरोसा है कि जल्दी ही इस कोरोना वेरिएंट के भारत मे आने का माध्य्म  हवा , पानी , गेलिशयर , सेटलाइट  है या अन्य कोई और का पता लगा इसका एंटी वायरस बना जल्दी ही समाप्त कर भारत को कोरोना मुक्त किया जाएगा।  पूरे विश्व के सभी बड़े देशो को मिलकर मानवता के नाम पर कलंक ऐसे देश पर कड़ी कार्यवाई के लिए तैयार होना होगा और इस बायोलॉजिकल वॉर में जीत कर विश्व की बेगुनाह जनता को इस जैविक युद्ध से मुक्ति देनी होगी।