कोविड-19 के कारण जरूरतमंद लोगों के लिए 900 भोजन के पैकेट का वितरण

गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमान संजीव शर्मा जी एवं  महानगर महामंत्री श्रीमान पप्पू पहलवान जी के नेतृत्व मे नन्दग्राम मंडल सिहानी क्षेत्र में कोविड-19 के कारण जरूरतमंद लोगों के लिए सिहानी,सिहानी चुंगी,विश्वास नगर ,घुकना, पुराने बस अड्डा,नया बस अड्डा,व राज नगर एक्सटेंशन ,सिहानी झुगी झोपड़ी क्षेत्र तथा लोक डाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित बस व ट्रक ड्राइवरों में 900 भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा नेता राम त्यागी जी द्वारा आज के हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा किसी को भोजन का  संकट  का सामना ना करना पड़े इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। शहर में कोई भूखा न रहे इसके लिए भाजपा बुथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को वार्ड से जिन्हें भोजन की आवश्यकता है। उन जरूरतमंद लोगों की जानकारी ली जा रही है।राम त्यागी ने कहा कि शहर में सभी जरूरतमंदों की मदद में हम सब सहयोगी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ।राम त्यागी ने कहा सभी लोगों को आगे आकर बेसहारा लोगों की सहायता करने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस महामारी के इस दौर में देश अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है ऐसे में जाति धर्म से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक को एकजुटता के साथ देश हित में अपना योगदान देना चाहिए।भोजन वितरण में राहुल त्यागी, दीपक त्यागी, अनुज त्यागी ,हर्ष त्यागी ,विवेक त्यागी प्रधान ,युधिस्टर त्यागी, भूरे त्यागी ,विनीत त्यागी,सुमित शर्मा  आदि का विशेष सहयोग रहा।