नगर निगम की 15 परसेंट टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापार मंडल ने काले झंडे दिखाए

 गाज़ियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष गोपीचंद और महामंत्री अशोक चावला जी के आव्हान पर संजय नगर व्यापार मंडल द्वारा नगर निगम ने जो 15 परसेंट टैक्स में वृद्धि की है। उसके विरोध में काली पट्टी और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग इस समय महामारी से जूझ रहा है। पिछले साल 22 मार्च 2020 को केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन पूर्ण रूप से घोषित किया गया था। आज लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग को किसी तरह की कोई राहत देने का कार्य नहीं किया गया। ऐसी परिस्थितियों मैं भी निगम द्वारा 15 तक पर्सेंट टैक्स का बढ़ाना बेहद ही शर्मनाक है। जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारियों को लेकर बेहद ही संवेदनशील हैं। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी से हम व्यापारी वर्ग और स्थानीय निवासियों के लिए आपसे मांग करते हैं कि जो व्यापारी इस महामारी के चलते वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। जिन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर समाज की सेवा की है। उनके ऊपर आश्रितों को 1000000 का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की कृपा करें साथ ही साथ बिजली का बिल स्कूल फीस लोन की किस्त में भी राहत दिलवाई। सभी व्यापारी वर्ग और स्थानीय निवासी आपसे निवेदन करते हैं कि आप इस विषय को पूरी गंभीरता के साथ लेंगे और व्यापारियों को राहत पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल चेयरमैन प्रदीप गर्ग अध्यक्ष विपिन गोयल महामंत्री हरीश शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी रवि भाई राजू भाई  बबलू सिंह अमरीश त्यागी प्रकाश गुप्ता  प्रवेश गुप्ता रितेश अग्रवाल सत्यपाल सिंह सिसोदिया  केके शर्मा  राशिद अली अजवर अली आदि लोगों के साथ समस्त व्यापारी वर्ग भी उपस्थित रहे।