गाज़ियाबाद। गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर एंड मेंटेनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र नागर के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ग़ाज़ियाबाद के अधीक्षण अभियंता- सप्तम वृत, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-16 अधिशासी अभियंता विद्युत खंड-2, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 से वार्ता की एवं लंबित विषयों पर तय समय सीमा मे शीघ्र समाधान के लिए वार्ता की ।
मुख्यरूप से निम्नलिखित समस्याओं पर एक महीने के अंदर निस्तारण की जवाबदेही तय कर,गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट परिसर में लंबित कार्यों/बाधित उपकरणों के सुचारू रूप से तय समयसीमा में निस्तारण की बात कही गयी।
परिसर की 33 लिफ्टों का एक सर्वेक्षण करा बाधित /खराब पड़े उपकरणों को बदलने के लिए आने वाले प्रतिस्पर्धी खर्चे की समीक्षा ( दिनांक 12/3/2021) एवं उनको सुचारू करने पर वार्ता हुई।
ARD (ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस ) की सुचारू व्यवस्था हेतू उपाध्यक्ष डॉ राणा सिंह एवं मनीष पाठक समन्वय कर Y-5 टावर की ARD की नई बैटरी को कल शाम तक व अन्य लिफ्टों की ARD की बैटरी जिसको बदलने की आवश्यकता है । 12 मार्च,2021 तक बदलवा कर इस कार्य की पूर्णता को सुनिश्चित करेंगे।
मुख्यतः गंगा टावर के भवनों में कुछ स्थानों पर लंबे समय से बाधित जलापूर्ति के संबंध में 12 मार्च,2021 तक एल एन्ड टी के सहयोग से जलापूर्ति प्रारंभ कर ली जाएगी।
आवास विकास परिषद ग़ाज़ियाबाद के स्वामित्व के ख़ाली पड़े भवनों का तत्काल अनुरक्षण शुक्ल आर.डब्ल्यू. ए. के खाते में कराना ! इस विषय पर 12 मार्च,2021 तक अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-16 द्वारा एक प्रस्ताव बना एवं अधीक्षण अभियंता सप्तम वृत द्वारा अनुमोदित पत्र, आवास आयुक्त को भेजा जाएगा।
सचिव कीर्ती सिंह ने बताया कि गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट परिसर में लंबित कार्यों/बाधित उपकरणों के सुचारू रूप से तय समयसीमा में क्रियान्वयन नितांत आवश्यक है। प्रमुख रूप से लंबित कार्यों/बाधित सेवाओं/उपकरणों की तत्काल उपलब्धता एवं सुचारू क्रियान्वयन ही गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट की पूर्व में हो रही दुर्व्यवस्था को समाप्त कर, गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट को रहने लायक बनाया जा सकता है ।
बैठक में उपाध्यक्ष डॉ राणा सिंह, कार्यकारी सदस्य संदीप चौधरी, राजीव शर्मा, सौरभ सान्याल, ओ.पी. वर्मा एवं अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे।