भगवान शिव का संदेश देने के लिए जन जागरण रैली निकाली

गाज़ियाबाद।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कवि नगर और वसुंधरा सेंटर पर महाशिवरात्रि पर्व का धूमधाम से आयोजन किया गया। दोनों सैंटरो पर भगवान शिव का संदेश देने के लिए जन जागरण रैली निकाली गई। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलामत मियां प्रधान संपादक दैनिक युग करवट ने कहा सभी धर्म आपस में प्रेम करना ही सिखाते हैं। किसी भी धर्म में बैर आदि की कोई भावना नहीं है। सभी को मिलकर प्रेम से रहना चाहिए यही ईश्वर का मुख्य संदेश है। इस अवसर पर पूर्व महापौर आशु वर्मा जी ने भी अपने विचार रखे। वर्मा जी ने कहा महाशिवरात्रि पर्व बहुत बड़ा पर्व है शिव कल्याणकारी हैं साथ ही साथ विनाशकारी भी हैंv इस पर्व पर हमको अपने अंदर की बुराइयों का परित्याग करना चाहिए और अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पार्षद प्रदीप चौहान ने कहा इस स्थान पर सच्ची शांति का अनुभव हो रहा है। यहां आकर जो खुशी मिलती है वह कहीं और नहीं मिलती हमको भगवान शिव की कृपा से यहां आने का मौका मिला है। पार्षद हिमांशु मित्तल ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझको बार-बार यहां आने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। यहां पर सच्ची शांति मिलती है और बहनों का मार्गदर्शन मिलता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन शर्मा जी ने भी अध्यात्मिकता का जीवन में जो उपयोगिता है उस पर प्रकाश डाला। साथ ही भगवान शिव को सृष्टि का रचयिता और सर्वोपरि बताया। पार्षद मोहन सिंह रावत पार्षद कपिल वशिष्ठ राजनगर मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला चौहान ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माला, शॉल, बुके देकर अभिनंदन स्वागत किया। सभी अतिथियों ने भगवान शिव के ध्वज को आदरणीय सुतिश दीदी राजेश दीदी सुनीता दीदी गुंजन दीदी और देवना बहन के साथ फहराया। कार्यक्रम में मंडल विनीत शर्मा, व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग मंडल मंत्री नीरज त्यागी नवीन पंडित मनोज सिंह श्री चंद चौहान ओमप्रकाश भोला अभिजीत मुखर्जी राजनाथ राम सुरेंद्र सहगल डा राकेश चावला जे पी राणा अजय भाई प्रदीप भाई सुभाष भाई विनय भाई सुरेश चंद गुप्ता रजनी बहन अनामिका यशराज शिवराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।