भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश सेन ने की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग

 गाजियाबाद।   भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव  सतीश सेन ने जननायक कर्पूरी  ठाकुर को भारत सरकार से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की है।  प्रदेश सचिव सतीश सेन ने बताया की जन नायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिज्ञ सामाजिक रुप से  पिछड़े  किन्तु  सेवाभाव से महान लक्ष्य को चरितार्थ करती पिछड़े जाति में जन्म लेने वाले महान नायक ने राजनीति को भी जन सेवा  की भावना के साथ जिया।  उनकी सेवा भाव के कारण इन्हें जननायक कहा जाता था । वह सदा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ते रहे और बिहार के  दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए भी  उन्होंने अपना जीवन गरीबों की भलाई के लिए बताया।  मेरी भारत सरकार से यह मांग है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रतन दिया जाए।  मांग करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष पुखराज, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन, प्रदेश सचिव सतीश सेन, जिलाध्यक्ष चमन सेन, रघुवर चंदेला, सतीश एमसी ,सतीश एलआईसी विजय कुमार सेन, हिमांशु ठाकुर, भारत ठाकुर, पिंटू सेन, अंकित सेन, अमित सेन, कपिल सेन, बिट्टू सनी आदि।