प्रयागराज परिक्रमा सन्तो की उपस्थिति मे द्वितीय दिवस यात्रा

 प्रयागराज।  प्रयागराज परिक्रमा (12) द्वादश माधव यात्रा के द्वितीय दिवस पर अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की अध्यक्षता मे यात्रा 10 बजे प्रारम्भ हूई ।


 जिसमे कि संख माधव मन्दिर मे पूजन दर्शन ,नागेश्वर महादेव मे अभिषेक पूजन,दुर्वासा ऋषि आश्रम मे दर्शन ,पाडेंश्वर महादेव मे अभिषेक पूजन किया ,जूना अखाड़ा शाखा झूसी से होते हुये जंगम वाणी मठ राजेश्वर महादेव मन्दिर मे दर्शन ,अलोपी माता मन्दिर मे मत्था टेककर तक्षक तीर्थ के दर्शन करके वेणी माधव मंदिर मे पूजन दर्शन करके द्वितीय दिवस यात्रा विश्राम हुई ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के अध्यक्ष श्रीमहन्त नरेन्द्र गिरि जी महाराज बाघम्बरी गद्दी प्रयागराज ने भाग लिया । साथ ही उपाध्यक्ष श्रीमहन्त विद्यानन्द सरस्वती जी महाराज, प्रयागराज के सैक्रेटरी महन्त पुष्कर राज गिरि जी महाराज, वृन्दावन के स्वामी प्रज्ञानन्द गिरि जी ,नाग वासुकी नाथ मन्दिर के महन्त जी,थानापति निलकंठ गिरि जी  सहित अन्य सन्तो की उपस्थिति मे द्वितीय दिवस यात्रा विश्राम हुई ।