श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में धन संग्रह किया

 फिरोजाबाद। श्री राम मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में आज मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा  से  जिला मुख्यालय दबरई फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश स्थित आश्रम पर कैम्प लगाकर धन संग्रह किया गया । जिसमे सभी धर्मप्रेमियों द्वारा बढ चढ कर धन समर्पण किया गया । कैम्प में मुख्य रूप से आश्रम प्रभारी महात्मा सुधा बाई जी, महात्मा मदाल्सा बाई जी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार जी, जिला मंत्री सुरेंद्र राठौर जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशवनगर नगरसहसेवा प्रमुख आलोक जी एवं ऋषी यादव जी, वीरपाल यादव जी, रामबाबू, विद्याराम जी, रामकिशन जी, श्यामसिंह जी, राजपाल जी, मनोज जी, लक्ष्मीकांत जी, अंकित यादव जी उपस्थित रहे।