भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन

 गाज़ियाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में हजारों की संख्या  टैक्टर बुग्गी की भैंसों के साथ गेल इंडिया गैस पाइपलाइन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रभावित आकाश नगर के लोगों ने कलेक्ट्रेट का  धरना, प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के आश्वासन पर और लिखित बुलावा पत्र मंगलवार को किसान यूनियन भानु गेल इंडिया के प्रबंधन एन एच आई के अधिकारी जिला प्रशासन वह प्रभावित किसानों के साथ दिनांक 19 जनवरी दिन मंगलवार  को वार्ता होगी और मंगलवार से पहले ही कुछ समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। आकाश नगर में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का काम मंगलवार तक रोका जाएगा जिला प्रशासन के अनुरोध पर एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में मास्टर मनोज नागर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन भानू ,एडवोकेट सतपाल यादव जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी टीकम नागर लोक गायक दीपक शर्मा विपिन शर्मा आनंद वर्मा शिवा चौधरी और अजय कुमार तहसील युवा अध्यक्ष, भारत यादव कर्मवीर कृष्णा मनीष नागर प्रधान कृपाल यादव प्रधान अजय पाल चौधरी आर के पांडे कृष्ण चौधरी बॉबी त्यागी और प्रदीप त्यागी प्रमुख रविंद्र प्रधान कालू यादव राजेंद्र यादव वीर सिंह यादव रिजवान पलाड़ा गफ्फार प्रधान जगदीश प्रधान एकला हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।