राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कराया देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

  गाज़ियाबाद।  गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन, भारत की ऐतिहासिक इमारत लाल किले पर कुछ असामाजिक तत्व द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया और अन्य झण्डा लगाया। जिससे तमाम भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। तिरंगा अखंडता का प्रतीक है, देश के सभी संस्थान, सभी नागरिक वो चाहे पुलिस प्रशासन हो देशभक्त हो या भारतीय सेना के जवान सभी भारतीय तिरंगे का सम्मान करते हैं।राष्ट्रीय ध्वज का अपमान देश का अपमान है और यह देशद्रोह के ही समान है, देश के साथ गद्दारी है, देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ है। ऐसे देशद्रोहियों के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और इन्हें कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। इसी के तहत थाना ट्रॉनिका सिटी पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी और टीम के सदस्यों मनीष चौहान, श्री बैसला, प्रदीप बाल्मीकि, सूरज, कृष्ण त्यागी, मानवी चौधरी, बिन्नी, इरशाद खान आदि ने ट्रोनिका सिटी थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी उमेश पवार ने सख्त  कारवाई करने का आश्वासन दिया एवं अपनी टीम को कारवाही करने के निर्देश दिए।