नव वर्ष के उपलक्ष में किया अखंड रामायण का पाठ

  गाज़ियाबाद। श्री शिव मंदिर पटेल नगर सेकंड बी ब्लॉक में अखंड रामायण का पाठ रखा गया। जो 24 घंटे निरंतर चला। रामायण के पाठ के बाद हवन और भंडारा वितरण किया गया। यह आयोजन जो की महामारी करोना चल रहा है। उसके विनाश के लिए किया जा रहा है। ताकि 2020 से शुरू हुआ था 2020 में ही खत्म हो जाए।  2021 सब के अच्छा हो।और उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। यह उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।शहर के कई गणमान्य लोग पाठ में समिलित  हुए। नए साल की शुभकामनाए दी। विजय गिरी जी महराज ने बताया कि इस पावन पर्व पर श्री शिव शरणम परिवार के सभी पदाधिकारी अजय चोपड़ा, हिमांशु पाराशर, सुंदर भाटी, आनंद ठाकुर,पंडित अजय शास्त्री, बी एन गुप्ता, मेहर चंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, रामजी तिवारी, पंडित अमर जीत, पप्पू भाई,सभी लोग मौजूद थे।