गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को महिला उन्नति संस्था भारत ने कंबल एवं राशन किट वितरित किये

   गाज़ियाबाद।  ठिठुरन बढ़ने के साथ ही गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था भारत ने ग्रेटर नोयडा के महिला उधमी पार्क स्थित झुग्गियों में जाकर कंबल एवं राशन किट वितरित किये। इस दौरान संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता सर्दी के मौसम में असहाय लोगों की मदद के लिए क्षेत्र में अलग अलग जगह जाकर कंबल और गर्म कपड़े वितरित कर रहे है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को राशन किट भी मुहैया कराई जा रही है। ताकि कोई भी भाई बहन सर्द रातों में भूखा ना सोने पाए ।उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र में रैन बसेरों की संख्या बढाए जाने की मांग की साथ ही सामाजिक संगठनों से असहाय लोगों की मदद को आगे आने की अपील की। इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, गीता भाटी, उमा,  विजय तंवर, देवेंद्र चंदीला और ज्योति त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।