मात्र शक्तियों ने राम मंदिर निर्माण हेतु चलाया अभियान

 गाज़ियाबाद। मात्र शक्तियों  ने  रविवार  को राम मंदिर  निर्माण हेतु  अभियान चलाया था।   रविवार को भी यह अभियान जारी रहा। दूसरे दिन भी लोगों में उत्साह देखने को मिला।  सभी बच्चे बूढ़े घर के सभी सदस्यों  के चेहरों पर  एक अलग चमक देखने को मिली मात्र शक्तियों ने भी ठान लिया है कि जब तक मर्यादा पुरुषोत्तम  राम का मंदिर पूर्ण रूप से नहीं बन जाता तब तक  वह लोगों में उत्साह भरने का काम करते रहेंगे।  सभी मातृ शक्तियों ने घर-घर जाकर राम मंदिर निर्माण हेतु अलख जगाई जय श्री राम उद्घोष से सारा वातावरण राम के रंग में रंग गया, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आदि सभी ने नारे लगाए।  सभी सहकारी वासियों ने तन मन और धन  से  पूर्ण रूप से सहयोग किया।  खुशी खुशी सभी ने दान दिया।  सभी राम भक्तों का स्वागत किया।   इसमें मुख्य भूमिका , के के त्यागी ,   रीना त्यागी, डॉक्टर नीलम शर्मा, अंशु शर्मा ,रेनू शर्मा, विमलेश गुप्ता,  प्रियंका शर्मा आराधना शर्मा अर्चना पूजा  सभी का  सहयोग रहा।