राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर लिया जाएगा सहयोग - श्रीमहंत नारायण गिरि

   गाज़ियाबाद। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए शहर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समपर्ण समिति, गाजियाबाद महानगर की समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि को बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद श्रीमंहत नारायण गिरि ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि समिति में केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह समेत तीन संरक्षक, तीन उपाध्यक्ष, नौ मंत्री व 26 सदस्य बनाए गए हैं। समिति मकर सकांति 15 जनवरी से घर-घर जाकर अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए धन एकत्रित करेगी और इसके लिए 1000 टोलियां बनाई गई हैं। धन संग्रह करने का कार्य 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान घर-घर जकर धन एकत्रित किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोगों में यह भाव पैदा हो कि श्रीराम मंदिर हम सभी का है और उसके निर्माण में हमारा सहयोग भी होना चाहिए, इस उददेश्य से ही अभियान चलाया जाएगा। अभियान की जानकारी लोगांें तक पहुंचाने के लिए रविवार 10 जनवरी को कविनगर के रामलीला मैदान से बाइक जन-जागरण यात्रा भी निकाली जाएगी। कैलाश, महेश गोयल, धुरेंद्र, मधुर, डाॅ उदिता त्यागी, अतुल जैन, अमित कटारिया, विपिन त्यागी, सुशील, अश्वनी शर्मा आदि भी मौजूद थे। 

केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंहए राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, हरि प्रसाद संरक्षक श्रीमंत नारायण गिरि अध्यक्षए महेश गोयल अशोक मौंगाए ललित जायसवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंघल, प्रवीण त्यागी, राजेश त्यागी, विभा रावत, गौरव गर्ग, सुभाष गुप्ता, सुशील गौतम, सुनील, रजनीश मंत्री, महापौर आशा शर्मा, प्रधानाचार्य रेखा, डाॅ उदिता त्यागी, सुनीता दयाल, सुषमा त्यागी, साध्वी श्वेता भारती, संजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन, बार असोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष, अजय शर्मा, कैलाश, हरविलास गुप्ता, मयंक, प्रधानाचार्य महेश बाबू, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, राहुल सिंघल, राजकुमार, धर्मेंद्र, अतुल जैन, आनंद गोयल, अशोक गोयल, बलदेव राज शर्मा आदि थे।