लखनऊ। यूपी में दो दिनों बाद पारा और लुढ़केगा। साथ ही ठंड में और इजाफा होगा। राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में रात से कोहरा छाया रहा। वहीं हवाओं में भी नमी बढ़ गई।
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर पर अलग-अलग स्थानों पर अगले तीन घंटों के दौरान बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उधर, मुज़फ्फरनगर के सिसौली में ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड में इजाफा होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, राजधानी में शुक्रवार को पारा लुढ़क गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।