मोदी जी ने विडियो कान्फ्रेसिंग से किसानों के हित में लाए गए कानूनों के बारे में समझाया

गाजियाबाद। देशभर में आज़ हजारों स्थानों पर मोदी जी द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किसानों के हित में लाए गए कानूनों के बारे में किसानों नागरिकों को समझाया गया। इसी प्रोग्राम के तहत लोनी ब्लाक में भी हजारों की संख्या में किसान और नागरिक मोजूद रहें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्टीय महामंत्री अरूण कुमार सिंह जी (राज्य सभा सांसद) ने संबोधित किया और इन कानूनों से भविष्य में होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक नन्द किशोर गुज्जर, चेयरमैन रंजीता धामा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, उपाध्यक्ष बसंत त्यागी, योगेंद्र मावी,अनुप बैंसला, राजेंद्र बाल्मिकी भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ गाजियाबाद जिला और मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लोनी देहात मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, नागरिकों का आभार व्यक्त करते हैं।