बन्जर सरकार पर हल चलाना होगा - चौ० राकेश टिकैत

  गाजियाबाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय  प्रवक्ता  चौधरी राकेश टिकैत जी ने आज  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगली क्रांति  किसान क्रांति होगी  या तो सरकार सुधर जाए  या  उन्हें समझा दिया जाएगा। भाजपा शासित सरकार  बंजर भूमि की तरह हो गई है ,  इस आंदोलन का हल निकलेगा और जरूर निकलेगा क्योंकि यह वह किसान हैं जिन्होंने जंगलों को काट कर हल चलाया है , इसी तरह से इस बंजर  हो चुकी सरकार को  हल चलाकर  देश को एक अच्छी सरकार दी जायेगी।

लच्छेदार बातें फेंकने वाली इस सरकार ने फील हाल एक नया शिगूफा छोड़ा है कि हर जिले में किसानों को समझाने का अभियान चलाया है , इसी के मद्देनजर आज मेरठ में भी कैंप लगया है। शहर में क्यों गाँव कैम्प लगाइये क्या समझाना चाहते हो किसान भी तो सुन ले आपके मंच की व्यवस्था हम करेंगे। हल  तो तभी निकलेगा  जब हल चलाने वालों के बीच में आओगे।

 इस जंगल राज सरकार को चाहिए कि जहाँ दिल्ली के  फिक्की ऑडिटोरियम में व्यापारियों की मीटिंग लेते हैं वहाँ हम किसानों को भी बुला लिया जाए ,  किसान भी मखमली कुर्सियों पर बैठकर देख लेंगे , सरकार ना तो हमें दिल्ली बुलाती और ना ही ये गाँव में खुद आते इसलिये  इसका समाधान सरकार के पास नहीं है इसका हल तो हल से ही निकलेगा।

  कोई किसान  हमसे अलग नहीं है  छोटा-मोटा कुछ मनमुटाव चलता रहता है सभी साथ हैं। यदि किसी संगठन ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है  छोटा है या बड़ा है गाँव में है या शहर में है ,  मुद्दा यह नहीं है  किसी भी झंडे को  अलग नहीं समझते। मसला यह है कि  किसान की लड़ाई में सभी को मिलकर लड़ना है हमारा मंच एक है एक रहेगा।

  राष्ट्रीय महासचिव  युद्धवीर सिंह जी ने बताया  माननीय प्रधानमंत्री महोदय  कच्छ में जाकर किसानों की मीटिंग लेते हैं  आपको बता दूं  कच्छ वह दलदल जगह है जहाँ एक दाना नहीं होता था वहाँ सेना के पूर्व सैनिकों को पट्टे पर भूमि आवण्टित की जिन्होंने अपनी मेहनत से उक्त भूमि को उपजाऊ बनाया है अब उनके पट्टे वापस लिए जा रहे हैं। सैनिक कृषकों का उनकी भूमि से बेदखल किया जा रहा है। वहाँ पूर्व सैनिकों ने मा० न्यायालय की शरण ली। यह सरकार अब अति कर रही है और ज्यादा खींची टूट जाती है।

राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने जानकारी दी कि  चौ० युद्धवीर सिंह जी से मैं सहमत हूँ कि दिल्ली/एन०सी०आर० के साथ पूरे देश के सैनिक - कृषकों को आवण्टित भूमि वापिस ली जा रही है।

आज यहां आंदोलन में राजपाल शर्मा जी राजवीर सिंह जादौन दिगंबर सिंह सुभाष तेवतिया विजेंद्र चौधरी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।