यूपी गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का 118 वाँ जन्मदिन मनाया

गाजियाबाद। यूपी गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का 118 वाँ जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर दूरदराज से आने वाले किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह रोका जा रहा है , इसके बावजूद यहाँ श्रद्धांजलि सभा में काफी बड़ी संख्या में किसान और नागरिक सम्मलित हुए। 

इस मौके पर चौधरी नरेश टिकैत जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन ने सिंह गर्जना के साथ सरकार को यह बोलते हुए चेताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्दी सीधे रास्ते नहीं आई तो लाखों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली कूच करने पर मजबूर होंगे।

 इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर हवन यज्ञ किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने अपने साथियों के साथ आहुति दी। दूरदराज से पूरे देश के किसान नेताओं ने शिरकत की जिनमें मुख्यतः जसमोर रियासत के आदित्य राणा शामिल रहे ।

साथ ही बहुत बड़ी तादाद में  किसानों ने रक्तदान किया।आज के दिन विशेष यह है कि यहाँ पर ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिस के सिपाहियों ने भी चौधरी चरण सिंह जी का नाम लेकर उनकी श्रद्धा में रक्तदान  करके सहयोग दिया।

विदिशा मध्य प्रदेश से दीपक पांडे मुद्गल संयोजक सत्याग्रह संघ और साथ में इनके माननीय गुरु लोधा नंदा भाई रक्षक जी , महेंद्र सिंह चौहान  और आदरणीय संजीव राजपूत जी जो यहाँ पर आए हुए जो कि अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं। किसान आँदोलन के समर्थन में जो आज दिनांक 23 तारीख से अनवरत जब तक भी तीनों कानून वापस नहीं लिए जाते यह समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन चलता रहेगा।

 आज सत्याग्रहीयों के नाम निम्न है राजवीर सिंह संभल , धर्मवीर सिंह संभल , रामवीर सिंह संभल , ब्रजपाल सिंह मुजफ्फरनगर , हरेंद्र सिंह ( विकलांग समाज )गाजियाबाद , किशोर कुमार मेरठ , चंद्रपाल सिंह यादव मुरादाबाद , हरजीत सिंह उधम सिंह नगर रूद्रपुर , अँग्रेज सिंह पीलीभीत , हरभजन सिंह लखीमपुर खीरी , अभिजीत सिंह सिसौली मुजफ्फरनगर से उपवास पर 24 घण्टे के लिये बैठे हैं। कल रात दो बजे एक किसान का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अस्पताल पहुँचाना पड़ा था  आज रात उपवास पर बैठे सत्याग्रही ओके लिए टेंट की व्यवस्था कर दी गई है।

 आज देर शाम यहाँ शंभू बॉर्डर से यूपी बॉर्डर पर आए कुछ युवा किसानों  ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई। जिसमें अडानी अम्बानी आदि विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और सरकार की जाल साजी दमनकारी नीतियों को दर्शाया गया है जैसे कि किसानों की खुदकुशी , बीज ,  फ़सल , मण्डी जहरीले खाद कीटनाशक आदि विषय पर आधारित रहा। तराई क्षेत्र के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क जी ने अपने खून से पत्र लिखकर तीनों कानूनों को वापस करने के लिए भारत सरकार को पत्र भेजा।

 जिनमें उनके साथ मुख्य रूप से जगतार सिंह बाजवा , दारा सिंह , राजकिशोर सिंह , इंदर सिंह , जसवंत सिंह , रुपिंदर सिंह आदि रहे।

आज सुबह नाश्ता और दोपहर को लंच किसानों ने नहीं लिया अब शाम को लंगर छका जा रहा है खाना खाया जा रहा है।

इस अवसर पर राजवीर सिंह जादौन , माँगेराम त्यागी , राजवीर सिंह , पवन खटाना , ज्ञानेश्वर त्यागी , सुभाष तेवतिया , अशोक कुमार आदि हजारों किसान मौजूद रहे।