उत्तर प्रदेश के विधानसभा उप चुनाव एक्जिट पोल में BJP सबसे आगे

लखनऊ। सात विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही दस नवंबर को आएंगे, लेकिन नतीजों से पहले रुझान मिलने लगा है। इंडिया टुडे के लिए एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में संभावित विजेताओं और पराजितों के बारे में जानकारी मिली है।


इसके एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही बढ़त पर है। भाजपा को 37 प्रतिशत तथा समाजवादी पार्टी को 27 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सात सीट पर लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी को 20 फीसदी तथा छह सीट पर लड़ी कांग्रेस को आठ फीसदी वोट मिले सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान हुआ था।


वोट शेयर के यह आंकड़े जब सीटों में तब्दील होते हैं तो आज तक एग्जिट पोल सर्वे यूपी में भाजपा को पांच से छह सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त कर रहा है। इसी तरह समाजवादी पार्टी को एक से दो सीटें और बसपा को शून्य से एक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।