भारत सरकार ने PUBG सहित 118 चीनी ऐप्‍स पर बैन लगाया, राष्‍ट्रीय सुरक्षा हेतु लिया फैसला

नई दिल्ली। चाइनीज ऐप्स के खिलाफ एक बार फिर से सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकप्रिय गेम PUBG समेत कुल 118 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 15 जून को 57 चीनी ऐप्‍स को बैन कर दिया था और इसके बाद 47 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं चाइनीज ऐप्स को भारत में तीसरी बार बड़ा झटका लगा है। भारत में पबजी के एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 3.3 करोड़ है। इस गेम को 5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है। इससे पहले केंद्र अब तक 106 चीनी ऐप्स पर बैन लग चुका है। एक महीना पहले 47 ऐप्स पर बैन लगाया गया था। इससे पहले सरकार ने टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे 59 ऐप्स को बैन किया था। सरकार ने कहा कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।