प्रेमिका के लिये पैसे नहीं दिए तो बेटे ने करदी माँ की हत्या

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के संजय नगर शहर में पैसा ना देने पर एक बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अरोपित व्यक्ति अपनी प्रेमिका का घर बनाने के लिए पैसा मांग रहा था। यह घटना संजय नगर गोल पहाड़िया में सोमवार सुबह घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय नगर में रहने वाली 55 वर्षीय शांताबाई छोटे बेटे संजय जाटव के साथ रहती थी। उसका बड़ा बेटा प्रदीप जाटव कुछ ही दूरी पर रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार शांताबाई ने 50 लाख रुपये में एक साल पहले गुड़ा स्थित अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी तीनों बच्चों को थी। इसी बीच छोटा बेटा संजय की एक महिला से दोस्ती हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। संजय उसके लिए एक घर बनाना चाहता था। इसके लिए वह अपनी मां से रुपयों की मांग कर रहा था। मां इसके लिए तैयार नहीं थी। इसे लेकर आए दिन मां और बेटे में झगड़ा होने लगा और फिर बेटे ने सोमवार सुबह 5 बजे मां की गला दबाकर हत्या कर दी।पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर छोटे भाई संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।