पॉलीटेक्निक संस्थान अब दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई कराएगा

नई दिल्ली। पॉलीटेक्निक संस्थान ने एक और पहल की है।कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल-कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान लगभग पिछले तीन महीने से बंद चल रहे हैं। जबकि पढ़ाई सुचारू रुप से संचालित करने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया जा रहा है।अब दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाई कराएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए निदेशालय प्राविधिक शिक्षा ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ मिलकर ई-लेक्चर तैयार किए हैं। यह ई- लेक्चर स्वंय प्रभा चैनल (चैनल-15) पर प्रसारित किए जाएंगे। जानकारी के लिए बतादें यह कक्षाएं 26 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेंगी। ई लेक्चर का प्रसारण 26 जुलाई की शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 56 टॉपिक प्रसारित होंगे।