गरीब परिवार की जमीन पर दबंग दरोगा का अवैध कब्जा

सण्डीला/हरदोई।सूबे में एक और जहां योगी सरकार गुंडाराज तथा भूमाफिया का अंत करने पर तुली है, तो यह कहावत सत्य हो रही है कि तुम डाल-डाल हम पात पात का फार्मूला लागू कर भूमाफिया अपनी दबंगई दिखाने में बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ब्लॉक कोथावां के पलिया राय सिंह का मामला प्रकाश में आया है।                                       
बताते चले कि कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के पलिया राय सिंह निवासी दबंग रिटायर्ड दरोगा भगवान बक्स सिंह पुत्र नेम पाल सिंह ने अपनी दबंगई के बल बूते गांव की निवासी पीड़ित महिला मुन्नी देवी पत्नी रामू सिंह व ऐमा कमालपुर निवासी रामपति पत्नी राम शंकर मुन्नी देवी पत्नी महिपाल सिंह पंकज कुमार पुत्र रामस्वरूप की भूमि खाता संख्या 00276 पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित पक्ष के द्वारा कई बार दबंग दरोगा से बात करने की कोशिश की गई। दबंग दरोगा की उच्च अधिकारियों के पास पहुंच होने के कारण पीड़ित की कोई भी समस्या नहीं सुनी गई। और ना ही कोई कार्यवाही हुई है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों से शिकायती का प्रार्थना पत्र देकर रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए बंधक जमीन को मुक्त कराने की शासन से फरियाद की है। वही दबंग दरोगा भगवान बक्स का कहना है कि हमारे पास बहुत ताकत है ,अगर कोई खेत के पास मेरे आया तो मेरी गोली का शिकार हो जाएगा। पीड़ित लोगों ने शासन से गुहार लगाई है। प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम अगर नहीं उठाया गया तो किसी ना किसी समय अनहोनी हो सकती है।