न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल व आईएएस सुरेंद्र सिंह ने नमो गंगे का पोस्टर लांच किया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाले समाज सेवी संस्थाओ के द्वारा मालवीय स्मृति भवन में पर्यावरण के प्रति जगरूकता जन भागीदारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

 कार्यक्रम में देश भर के पर्यावरण प्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज्यूडिशियल मेंबर एनजीटी सुधीर अग्रवाल जी दिल्ली उप राज्यपाल सचिव आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह जी, भारती मजदूर संघ के जोनल सचिव अनुपम जी, मालवीय स्मृति भवन के अधिकारी कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल व आईएएस सुरेंद्र सिंह जी ने नमो गंगे के 7वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो- 2024 का पोस्टर लांच किया। यह कार्यक्रम 29-31 अगस्त 2024 को दिल्ली के प्रगति मैदान के हाल नंबर- 12 में नमो गंगे द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के आयुर्वेद के प्रमुख कंपनियों के द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है इसके साथ ही देश के आयुर्वेद विश्व विद्यालयों के कुलपति प्रोफेसर छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। 

नमो गंगे भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने वाली देश की प्रमुख संस्था है जोकि विगत कई वर्षों से कार्यरत है।