निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

प्रयागराज। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति बाजपुर उत्तराखंड द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है।संस्था द्वारा देश भर के स्कूलों में  चित्रकला, निबंध व स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी संरक्षक पंकज शर्मा राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा के दिशानिर्देश में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।जिसके अन्तर्गत भारद्वाज गुरूकुलम रूदापुर फूलपुर  प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जूनियर स्तर के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  वैष्णवी प्रथम अंशिका यादव द्वितीय यशवी सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता में राजवीर यादव प्रथम आर्यवीर यादव द्वितीय आंचल यादव, अंशु कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन कुमार ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर संजय शर्मा, रागिनी दूबे ,सुरक्षा निषाद, सविता गुप्ता, महिमा, अर्पिता कुशवाहा, साक्षी यादव चंद्र प्रकाश मौर्य, सूर्य प्रताप सिंह,प्रमुदित यादव,मारिया खान,अभिनव,पंकज,निर्मिता आदि  उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक भारतेन्द्र त्रिपाठी रहे।