बहनों ने भाइयों के साथ धूम-धाम से मनाया रक्षा बंधन का पावन पर्व

गाजियाबाद। सम्पूर्ण भारत वर्ष व विदेशों सहित गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर- 23 में भी भाई बहन पवित्र त्यौहार को मनाया। ऐसा माना जाता है कि हिन्दू धर्म में प्राचीन पर्व रक्षा बन्धन या राखी के त्यौहार का विशेष महत्व होता है। यह रक्षाबंधन पर्व साधु संतों द्वारा यजमानों को रक्षा सूत्र बांधा जाने वाला भाई व बहनों का एक विशाल रक्षा बन्धन का पावन पर्व हर साल सावन माह में भाई-बहनों द्वारा मनाया जाने लगा। 

रक्षा बंधन त्यौहार का नाम संस्कृत शब्दावली में पाया जाता है, अत: रक्षा  बन्धन का अर्थ है- बहन भाई की कलाई पर एक रक्षा का सूत्र बांधती हे जो रक्षा करने हेतु बांधा जाता है उसे रक्षा बंधन कहते हैं। इस शुभ अवसर पर श्री विमल कुमार, अभिनव कुमार, पवन शर्मा, लक्ष्य शर्मा, दीपा शर्मा, मीनाक्षी, पूजा शर्मा, सिमरन शर्मा, माहीं शर्मा ने बहन भाई के रिश्ते का जश्न मनाया।