किसानों द्वारा भाजपा के स्टार प्रचारकों को घेरने की तैयारी, सोशल मीडिया पर शुरू हो चुका है विरोध

अमृतसर,साहिल कजला। किसान अब BJP प्रचारकों को घेरने की तैयारी में हैं। 2 दिन पहले ही BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लेकिन इस सूची के दो नामों का विरोध करने की तैयारी चल रही है। इनमें से एक गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल तो दूसरी फिल्म अदाकारा ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हैं। इन दोनों चेहरों से किसान खफा हैं।

किसानों का मानना है कि सन्नी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं। इतना ही नहीं, उनके पिता का संबंध सीधे तौर पर किसानों के साथ रहा। धर्मेंद्र भी किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए लिखते रहे। लेकिन किसान आंदोलन के समय सन्नी देओल और हेमा मालिनी ने एक शब्द भी नहीं कहा, जिसके चलते लोगों में इन दोनों के प्रति आक्रोश है।सोशल मीडिया पर दोनों का विरोध करने का संदेश

सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार प्रचारकों का विरोध शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर चल रहे संदेश में लिखा गया है कि दोनों स्टार प्रचारकों ने 700 किसानों की मौत पर चूं तक नहीं की। आओ, इन सभी का स्वागत करें।