नेहरू युवा केंद्र द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है

 संत कबीर नगर। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवचन्द ब्लॉक खलीलाबाद के द्वारा व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम एवं सुविधा अभियान के तहत लोगों को घर घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे हम लोग अपना मत सही जगह दे सकें और साथ ही साथ कोविड-19 के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। रैली रैली के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है और घर घर जाकर के एक दूसरे से मिलकर मतदान के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं जिनका नाम युवा मंडल गजपूर के युवा मंडल अध्यक्ष नीलू यादव और युवा मंडल अध्यक्ष के क्रम में अंशिका गुप्ता जो किडिहिरिया से और शशि शर्मा जो करी ग्राम पंचायत सेअध्यक्ष आदि युवा मंडलों के सहयोग से लोगों को कोविड-19 के नियमों को पालन करने के लिए और मतदान के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जिससे 100% मतदान हो सके ब्लॉक खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिवचंद  के नेतृत्व मे कार्यक्रम कराया जा रहा है और साथ ही साथ लोगों से मिला भी जा रहा है।