गाज़ियाबाद। पीस पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मीडिया सेंटर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर साहब पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पवार साहब वह राष्ट्रीय महासचिव खुर्शीद आलम आहारवी रहे पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुर्जर साहब ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा से 5000 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। वही पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव खुर्शीद आलम आहारवी साहब ने कहा कि पीस पार्टी सभी समाजों की अपनी पार्टी है प्रत्येक समाज को उसके आबादी के अनुपात से हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है।
2022 के मिशन पर प्रत्येक विधानसभा पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर अयूब सर्जन साहब के नेतृत्व में सभी धर्म में जातियों के सम्मान वाली पार्टी 2022 में गठित की जाएगी। पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पवार साहब ने कहा की सत्ताधारी पार्टी किसानों का दमन कर रही है। किसानों के सर पर काल मंडरा रहे किसान विरोधी कानून बिल को वापस ले सरकार। आज पीस पार्टी में इंजीनियर सत्येंद्र कुमार वर्मा जी को पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया मौजूद रहे प्रदेश महासचिव भूरे नी डोरी साहब परदेस सचिव राहत साहब रियाजउद्दीन सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुमित नागर प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाजी नाजिम खान जिला अध्यक्ष पीस पार्टी गाजियाबाद साजिद अली जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद मुबारिक सलमानी मेरठ मंडल सचिव व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण आवेश शहजाद अली जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद वह समस्त साथी मौजूद रहे।