केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी है। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मां का निधन हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। डॉ. हर्षवर्धन ने भावुक ट्वीट किया, 'मां टू लौट आ'! उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए मार्गदर्शक थीं। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। उसकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां को गुरु अधिक मानते थे। जीवन जीने की शिक्षा उन्हीं से मिली। ईमानदारी, कर्तव्य परायणता, दूसरों की मदद, देशभक्ति, लोकतंत्र में विश्वास जैसी शिक्षा उन्हीं से मिली। मां धार्मिक थी, साथ ही समाज व देश की गतिविधियों पर गहरी नजर रखती थी। वह रोजाना अखबार पढ़ती और देश-दुनिया की खबर रखती। पुत्र हर्षवर्धन से समसामयिक विषय पर चर्चा करती। कितनी भी बीमार हो, पर वह मतदान करने जरूर जाती। उनके लिए मतदान पर्व सरीखा था। वह इसके लिए कई दिन पहले से तैयारी करती। भले ही व्हीलचेयर पर मतदान करने जाना हो। पर जाती जरूर।