मानव उत्थान सेवा समिति के संत महत्माओं ने औषधीय एवं छायादार वृक्षों का पौधारोपण किया

नैनीताल। बिंदुखत्ता के 'श्री हंस प्रेम योग आश्रम' संजय नगर में हरेला पर्व की पूर्व बेला पर मानव उत्थान सेवा समिति के प्रेणता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद ने औषधि एवं छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि हरेला पर्व हमें हरियाली और खुशहाली का संदेश देता है। सावन के पवित्र माह में पौधारोपण करने का विशेष महत्व होता है, उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने का आध्यात्मिक के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने की दृष्टि से भी अत्यधिक महत्व है।                                                                                                                              महात्मा जी ने श्री हंस प्रेम योग आश्रम में चंदन, आंवला, अशोक, सागौन, तेजपत्ता और रुद्राक्ष आदि वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ आश्रम के प्रभारी महात्मा सार्थानंद, हंस कीर्ति आश्रम नैनीताल की प्रबंधक महात्मा परिचारिका बाईजी, साथ ही स्वामीनाथ पंडित व् सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।