देश में अंतरारष्ट्रीय उड़ानें 31 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेंगी

नई दिल्ली।कोरोना महामारी संक्रमण के बढ़ते भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर एक बार फिर से प्रतिबंध लगाया दिया गया है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (DGCA) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक प्रतिबंध लगाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई तक बढ़ा दिया था। वहीं, इसके पहले डीजीसीए द्वारा उड़ानों पर प्रतिबंध 15 जुलाई तक था, जिसे 31 जुलाई किया गया। और अब नए आदेश के मुताबिक देश में अंतरारष्ट्रीय उड़ानें 31 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेंगी।अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित होने की वजह से भारत सरकार विदेश में फंसे लोगों को स्वदेश लाने के लिए वंदे भारत मिशन अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत विदेश में फंसे लोगों को चरणबद्ध तरीके से भारत लाया जा रहा है। इसके लिए एयर इंडिया की पूरी मदद ली जा रही है।कोरोना महामारी के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए शुरू किए गए 'वंदे भारत मिशन' के तहत अब तक एयर इंडिया की 2,800 फ्लाईट्स के द्वारा तीन लाख से भी ज्यादा यात्रियों को वापस लाया जा चुका है।ट्वीट के जरिए एयर इंडिया ने कहा कि एयर इंडिया द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत 2,800 फ्लाईट्स संचालित की गई थी, जिसके द्वारा तीन लाख 80 हजार लोगों को अपने देश वापस लाया गया है।बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए 'वंदे भारत मिशन' के पांचवें फेज की शुरूआत एक अगस्त से की जाएगी।