देश के कई राज्यों में भारी बारिश की सभांवना - मौसम विभाग

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने बताया, मुंबई में भारी बारिश की संभावना है, वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में पूरे दिन बादल छाए रहें और हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, और आंतरिक कर्नाटक पर मानसून का सामान्य प्रदर्शन दिखेगा।  सोमवार को हल्की बारिश से दिल्ली का तापमान सामान्य बना रहा। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश में तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मानसून का असर देश की राजधानी पर भी इसके अलावा 9 से 10 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। उधर, बिहार में 10 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। अगले 12 घंटों में उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।