गाजियाबाद।विजय नगर थाना क्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार रात को एक मीडियाकर्मी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गाजियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि, वह पत्रकारों पर भी गोली चलाने लगे हैं।दरअसल पत्रकार विक्रम जोशी का कसूर बस इतना था जिसकी भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और जिनको जो लगातार छेड़ रहे थे पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने ना उसमें कार्यवाही की और ना ही किसी की गिरफ्तारी करी। तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने पत्रकार को गोली मार दी। बुरी तरह घायल मीडियाकर्मी को नजदीक के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पत्रकार पर हुए हमले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल पूछताछ जारी है। वारदात के पीछे मकसद नहीं पता चल पाया है, इसका भी जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, हालत नाज़ुक